फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब विदेश में होगी हैरीटेज फर्नीचर की नीलामी, कीमत भी हैरान करने वाली

Sun, 08 Jan 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
यूटी का हेरिटेज फर्नीचर - फोटो : File Photo
विज्ञापन
यूटी का हेरिटेज फर्नीचर एक बार फिर नीलाम होने जा रहा है। इस बार 22 जनवरी को यूएसए के न्यूजर्सी में यह फर्नीचर नीलाम होगा। पिछले दो महीने में यह हेरिटेज फर्नीचर की तीसरी नीलामी होगी।
विज्ञापन


एडवोकेट अजय जग्गा ने इस नीलामी के खिलाफ राज्य संस्कृति मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा, इसी मंत्रालय के सेक्रेटरी नरेंद्र कुमार सिन्हा और सीबीआई चंडीगढ़ को शिकायत भेजी है। नीलाम किए जाने वाले फर्नीचर की बोली 28 लाख रुपये से शुरू होगी। बात अलग-अलग आइटम की करें तो 22 जनवरी को पियरे जेनरे की 6 डाइनिंग चेयर्स की बोली 3 लाख 85 हजार से शुरू होगी।

इसके अलावा पियरे जेनरे लाइब्रेरी टेबल (केनोपी लाइट वाली) की बोली 13 लाख 30 हजार रुपये से शुरू होगी। पियरे जेनरे की डिजाइन 10 वी लेग आर्मचेयर्स की बोली 7 लाख 70 हजार रुपये से शुरू होगी। वहीं दो लाउंज चेयर 3 लाख 50 हजार, वर्क टेबल 2 लाख 10 हजार और लाइब्रेरी टेबल की बोली एक लाख 5 हजार रुपये से शुरू होगी। यह फर्नीचर चंडीगढ़ प्रशासन के विभिन्न विभागों से यूएसए पहुंचा है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ निर्माता ली कार्बूजिए के कजिन पियरे जेनरे ने इस फर्नीचर को डिजाइन किया था। जेनरे का डिजाइन किया फर्नीचर चंडीगढ़ प्रशासक के लगभग सभी विभागों और शिक्षण संस्थानों में है। इसके अलावा कैपिटल कॉम्प्लेक्स में हाईकोर्ट, विधानसभा और पंजाब एंड हरियाणा सेक्रेटेरिएट में भी ऐसा फर्नीचर मौजूद है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें