फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूयार्क में 27 लाख में नीलाम हुआ हेरिटेज फर्नीचर

Mon, 11 Apr 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
जांच
विज्ञापन
निरंतर प्रयासों के बाद भी चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी पर रोक नहीं लग रही है। एक बार फिर हेरिटेज फर्नीचर न्यूयॉर्क में करीब 27 लाख रुपये में नीलाम हो गया। पंजाब यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी की कुर्सियों के दो सेट और स्टूडेंट डेस्क 6 लाख रुपये में बिका।
विज्ञापन


पीयू के ही साइंस ब्लॉक  के राउंड स्टूल का जोड़ा करीब 3 लाख रुपये में नीलाम हुआ। इसके अलावा 6 आर्म चेयर्स 9 लाख 60 हजार रुपये में बिकी। कम ऊंचाई की लांज चेयर्स का जोड़ा 8 लाख 40 हजार रुपये में नीलाम हुआ। इससे पहले भी पीयू की 8 कुर्सियां 1 करोड़ 30 लाख रुपये में नीलाम हो चुकी हैं।

यह फर्नीचर चंडीगढ़ के निर्माता ली कार्बूजिए के कजन पियरे जेनरे ने डिजाइन किया था। हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी के खिलाफ आवाज उठाने वाले आरटीआई कार्यकर्ता अजय जग्गा ने इसकी शिकायत सीबीआई को करने के साथ इंटरपोल को भी की है। जग्गा ने अपनी पिछली शिकायतों का हवाला भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें