फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्रीय संगीत के शौकीन हैं तो आज पहुंचे यादविंद्रा गार्डन

Sat, 30 Nov 2013 08:32 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के ऐतिहासिक यादविंद्रा गार्डन में शनिवार से दो दिवसीय हेरिटेज फेस्टिवल की शुरुआत होगी।
विज्ञापन


इसका उद्घाटन शाम 6 बजे हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन चक्रवर्ती शर्मा करेंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ अलग-अलग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।

30 नवंबर को राष्ट्रीय कथक सदद लखनऊ की ओर से कथक की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद शाम को राजन, साजन मिश्र शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति देंगे।

वहीं, एक दिसंबर को इंटरनेशनल पंजाबी सूफी कलाकार हरि और सुखमणि प्रस्तुति देंगे।

यादविंद्रा गार्डन आएं तो यहां जरूर पहुंचें
1. प्राचीन एवं ऐतिहासिक भीमा देवी मंदिर को राज्य सुरक्षित स्मारक घोषित किया गया है और इस मंदिर के अवशेषों व खंडित मूर्तियों को भीमा देवी म्यूजियम में सहेजकर रखा गया है।
विज्ञापन


2. पांडवों ने अज्ञातवास का 13वां साल यहीं व्यतीत किया था। इस दौरान पांडवों द्वारा साल के हर दिन पीने और नहाने के लिए एक कुंआ खोदा जाता था, जिसे आज यहां बावड़ी के रूप में देखा जा सकता है।
विज्ञापन


पांडव हर दिन इसलिए कुआं खोदते थे, क्योंकि उन्हें डर था कि कौरव उनके पीने और नहाने के पानी में जहर मिला उन्हें मार सकते हैं। अब आज आस्था है कि इन बावड़ियों में नहाने से पाप तो कटते ही हैं, त्वचा से संबंधित बहुत से रोग भी खत्म हो जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें