4.57 लाख रुपये में नीलाम होने वाली कुर्सी।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। शहर की विरासत विदेशों में नीलाम हो रही है लेकिन यूटी प्रशासन के अधिकारी जागने को तैयार नहीं हैं। सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय की एक कुर्सी अमेरिका के एक नीलामी घर में 4.57 लाख में नीलाम हुई है।
हेरिटेज प्रोटेक्शन सेल के सदस्य अजय जग्गा ने इस नीलामी की जानकारी भारतीय विदेश मंत्री और अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को भेजी थी, लेकिन नीलामी को रोका नहीं जा सका। वर्ष 2021 में शहर के विरासती फर्नीचर की यह चौथी नीलामी थी। इस नीलामी में चंडीगढ़ की आराम कुर्सी को रखा गया था, जिसकी कीमत 3.63 लाख से 5.09 लाख के बीच थी। हालांकि 4.57 लाख में इसे बेच दिया गया। अजय जग्गा ने बताया कि उन्होंने इस नीलामी की अग्रिम सूचना दी थी, ताकि स्थानीय पुलिस की सहायता से नीलामी को रोकने का प्रयास किया जा सके। अब फिर जग्गा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर इस मामले में जांच कराने का आग्रह किया है।