मुंह की सफाई में अनदेखी से हो सकती है ये परेशानी
- सांसों की बदबू, मसूड़ों से खून आना, दांत/दांतों में सड़न या कैविटी, दांत दर्द, मुंह के छाले।
मुंह की सेहत के लिए इसका रखें ध्यान
- दिन में दो बार ब्रश करें, एक बार जागने के बाद और एक बार सोने से पहले ब्रश करने से मुंह में रहने वाले सभी जीवाणुओं को मारने में मदद मिलती है।
- जिस तरह ब्रश करना जरूरी है, उसी तरह जीभ की सफाई भी जरूरी है इसलिए टंग क्लीनर का इस्तेमाल जरूर करें।
- दांतों को सड़ने से बचाने के लिए हर बार खाना खाने के बाद गरारा जरूर करें। इससे सांसों की दुर्गंध को दूर रखने में मदद मिलती है।
- ऐसे टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें, जिसमें फ्लोराइड हो क्योंकि यह दांतों की सड़न को रोकने में मदद करता है।
- ब्रश करने के बाद रोजाना फ्लॉस करें। यह न केवल दांतों के गैप से छोटे खाद्य कणों को हटाने में मदद करता है बल्कि मसूड़ों को भी ताकत देता है और प्लाक को कम करता है।
इनका सेवन करने से बचें
कार्बोनेटेड ड्रिंक, कॉफी, कुकीज या कोई चीनी आधारित भोजन, शराब, खट्टी कैंडी, तंबाकू।
इस अध्ययन से एक बात तो साफ हो गई है कि स्कूल जाने वाले बच्चे हर्बल स्मोकिंग उत्पाद का धड़ल्ले से सेवन कर रहे हैं लेकिन चिंता की बात यह है कि उसके दुष्प्रभाव को लेकर किसी को जानकारी नहीं है। इस पर शोध करने की जरूरत है, ताकि बच्चों के भविष्य को सुरक्षित किया जा सके अन्यथा ऐसे बच्चों के चेन स्मोकर बनते देर नहीं लगेगी। -डॉ. अर्पित गुप्ता, पीजीआई दंतरोग विभाग।