चंडीगढ़। सूडान में गृह युद्ध के बीच फंसे भारतीयों के परिजनों के लिए विदेश मंत्रालय की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। उपायुक्त चंड़ीगढ़ प्रशासन ने मंगलवार को बताया कि विदेश मंत्रालय की ओर से एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसमें रात और दिन में किसी भी समय संपर्क किया जा सकता है। इसके तहत आम लोग सूडान में उनके परिजनों की जानकारी हासिल कर सकते हैं। लोगों को इसके लिए सूडान में रह रहे परिवारजनों के नाम, पासपोर्ट नंबर, सूडान में उनका संपर्क और व्हाट्सएप नंबर समेत व्यक्तिगत लोकेशन की जानकारी साझी करनी होगी। विदेश मंत्रालय उनसे संपर्क करवाने में मदद करेगा। इस बारे में किसी भी तरह की मदद के लिए लोग टोल फ्री नंबर 1800 11 8797 के अलावा +91-11-2301 2113, +91-11-2301 4104 और +91-11-2301 7905 सहित मोबाइल और व्हाट्सएप नंबर +91-9966291998 पर संपर्क कर सकते हैं। मंत्रालय की ओर से इमेल situationroommea.gov.in भी जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय दूतावास सूडान में हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है और वहां भारतीय नागरिकों के संपर्क में है। उन्हें आगामी सूचना तक अपने स्थान पर सुरक्षित बने रहने को कहा है।