फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 128 में से छह संपत्तियां ही बेच पाया सीएचबी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने अपनी संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया पूरी कर मंगलवार को बोली खोली। बोर्ड चार आवासीय और दो व्यावसायिक संपत्तियां बेचने में कामयाब रहा। बोर्ड ने ई-टेंडरिंग प्रक्रिया में 38 आवासीय और 90 व्यावसायिक संपत्तियों को रखा था। सबसे अधिक बोली लगाने वाले खरीदार को 25 फीसदी राशि दो मई को जमा करवानी होगी। इसमें फ्री होल्ड सेक्टर-51 ए में तीन और सेक्टर-38 वेस्ट का एक फ्लैट शामिल है। सेक्टर-38 वेस्ट में लीज होल्ड दो व्यावसायिक यूनिट बेची है। हाउसिंग बोर्ड के अनुसार बाकी बची प्रापर्टी को बेचने के लिए फिर से नीलामी की तारीख तय की जाएगी। देश का कोई भी नागरिक ई-टेंडरिंग में भाग लेने के लिए बोर्ड की वेबसाइट www.chbonline.in पर जाकर जानकारी हासिल कर सकता है।
विज्ञापन

फ्री होल्ड पर बिके आवासीय संपत्तियां
सेक्टर वर्ग आरक्षित मूल्य बिका
51ए टू-बीआर 92.78 लाख 95 लाख
51ए टू-बीआर 92.78 लाख 98.10 लाख
51ए टू-बीआर 95.34 लाख 98 लाख
38-वेस्ट ईडब्ल्यूएस 25.47 लाख 25.57 लाख
कुल 3.06 करोड़ 3.16 करोड़

लीज होल्ड पर बिकी व्यावसायिक संपत्तियां
सेक्टर आरक्षित मूल्य बिका
38-वेस्ट 31.93 लाख 33 लाख
38-वेस्ट 31.93 लाख 35 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें