चंडीगढ़। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने शहर के उन सेवानिवृत्त डाक्टर से अपील की है कि जो कोविड देखभाल केंद्रों में सेवा के लिए स्वेच्छा से काम करना चाहते हैं, वे यूटी सचिवालय में स्वास्थ्य सचिव व प्रशासक के सलाहकार से ई-मेल व फोन कॉल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।