फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व फौजियों के लिए यहां खुला सहायता केंद्र

Wed, 29 Jan 2014 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्मी की पश्चिमी कमान की ओर से पूर्व फौजियों के लिए शुरू किए गए सहायता केंद्र का उद्घाटन कमान के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल फिलिप कैंपोस ने किया। यह सहायता केंद्र वेस्टर्न कमांड के सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन


सभी स्टेशन वेस्टर्न कमांड के मुख्य सर्वर से कनेक्ट रहेंगे। इसके लिए टोल फ्री नंबर और वेबसाइट भी लांच किए गए। नंबर मिलाते ही पूर्व फौजियों की शिकायत दर्ज हो जाएगी और उसे जल्द से जल्द से हल करवाने की कोशिश रहेगी।

जनरल फिलिप ने बताया कि सहायता केंद्र एक्स सर्विसमैन और उन एजेंसियों के बीच की कड़ी साबित होंगी, जिनकी समस्याएं एजेंसियों के माध्यम से सुलझनी है। भारतीय सेना एक्स सर्विसमेन को बेहतरीन सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सैनिकों ने देश को अपने महत्वपूर्ण दिन दिए हैं। एक्स सर्विसमैन की सबसे ज्यादा दिक्कतें पेंशन और उनके पुनर्विस्थापित को लेकर होती है।

समारोह के दौरान मेजर जनरल एके सिंह ने सहायता केंद्र की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस मौके पर मौजूद बैंक अधिकारियों से उन्होंने अपील की कि वे सहायता केंद्र की ओर दी जाने वाली समस्याओं पर तेजी से काम करें।

कार्यक्रम के दौरान पंजाब सैनिक वेलफेयर पंजाब के डायरेक्टर ब्रिगेडियर मंजीत सिंह व बैंक के कई अधिकारी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें