फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाई-पाई को तरसे लोग, ATM का बुरा हाल तो बैंकों ने दिए लिमिट से आधे पैसे

Sun, 13 Nov 2016 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
पाई-पाई को तरसे लोग
विज्ञापन
नोट बंदी से शहर में पिछले चार दिनों से आम पब्लिक परेशान है। बैंकों के बाहर घंटों धक्के खाने के बाद भी लोगों को मात्र दो हजार रुपये ही एक्सचेंज हो रहे हैं। जबकि नियम चार हजार रुपये बदलवाने का है।
विज्ञापन


कई बैकों ने ग्राहकों को रविवार को ये कहकर लौटा दिया कि आप इस बैंक के अकाउंट होल्डर नहीं हैं। इस लिए आपके पांच और हजार रुपये के नोट नहीं बदले जाएंगे। वहीं, शहर के एटीएम का भी बुरा हाल रहा। आधे से ज्यादा एटीएम बंद थे। जो एटीएम खुले थे उनपर लंबी लाइन लगी थी।

कैसे कराए इलाज
पंचकूला सेक्टर-21 निवासी एचसी सूरी ने बताया कि रविवार को उन्होंने पंचकूला सेक्टर-4 के एक निजी लैब में अल्ट्रासाउंड और कुछ जरूरी टेस्ट कराया। लैब कर्मियों ने छह हजार रुपये का बिल बना दिया। कैश जेब में उतने थे, क्योंकि बैंक से मात्र दो दिनों में चार रुपये ही बदले गए हैं। एटीएम बंद पड़े हैं कैश कहा से लाएं। चेक से लैब कर्मी बिल का पेमेंट लेने को तैयार नहीं थे। सरकारी अस्पताल में रविवार को न तो अल्ट्रासाउंड होता है औ न ही लैब टेस्ट। आम पब्लिक जाए तो जाए कहां।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक ने कैश बदलने से किया इंकार

पाई-पाई को तरसे लोग
बैंक ने कैश बदलने से किया इंकार
पंचकूला सेक्टर-10 निवासी पीयूष ने बताया कि वह रविवार को पंचकूला के एक बैंक में पांच सौ और हजार रुपये के नोट बदलवाने गया। वहां पर मौजूद बैंक कर्मियों ने ये कहकर वापस कर दिया कि आपका अकाउंट बैंक में नहीं है। आपका पैैसा नहीं बदला जाएगा।

गौतम ने बताया कि पंचकूला सेक्टर 19 में पैसे बदलवाने के लिए  सुबह 11 बजे से लाइन में लगा हूं। घंटों लाइन में लगने के बाद नंबर आया तो बैंक कर्मी कह रहे हैं कि कैश समाप्त हो गया। एक घंटे बाद आना। वहीं, रामानंद ने बताया कि सुबह दस बजे पंचकूला के सेक्टर-19 स्थित बैंक के बाहर कैश बदलवाने के लिए लाइन में खड़ा हूं। लेकिन साढ़े तीन घंटे बाद नंबर आया और चार हजार रुपये के बजाय मात्र दो हजार रुपये ही बदले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें