फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Monsoon: पंजाब में आज फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी, तापमान में गिरावट की संभावना

Wed, 14 Aug 2024 08:03 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में इस बार मानसून मन मुताबिक नहीं बरसा। पूरे प्रदेश में एक साथ झमाझम न होने से लोगों को भीषण उमस झेलनी पड़ रही है।  
विज्ञापन
पंजाब में बरसात - फोटो : अमर उजाला/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में बीते 24 घंटे मानसून कमजोर रहा है। मात्र कुछ जगह ही हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं तापमान भी वृद्धि के साथ 35.5 डिग्री पहुंच गया। तापमान में 0.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन


पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 2.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक हो गया है। मौसम विभाग ने बुधवार को पंजाब में कुछ जगहों पर भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इससे तापमान में एक बार फिर से गिरावट आ सकती है। अमृतसर में 5.5 एमएम की बारिश दर्ज की गई और लुधियाना में 0.8 एमएम, बरनाला में 5.5, पठानकोट में 2.5 एमएम की बारिश प्रमुख तौर से रही।

मंगलवार को अमृतसर का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री, लुधियाना का 33.4, पटियाला का 34.4, पठानकोट का 33.7 और सबसे अधिक 35.5 डिग्री का तापमान बठिंडा का दर्ज किया गया। इसके अलावा फरीदकोट का 33.6, गुरदासपुर का 34.0, एसबीएस नगर का 32.7, फिरोजपुर का 33.5, मोगा का 33.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम तापमान 28.3, लुधियाना का 26.8, पटियाला का 26.7, पठानकोट का 26.4, बठिंडा का 28.6, फरीदकोट का 26.8, गुरदासपुर का 25.0, एसबीएस नगर का 26.0, बरनाला का 26.4, फिरोजपुर का 27.9, जालंधर का 27.1 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें