फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather: चंडीगढ़ और पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी, तीन दिन खूब बरसेंगे बदरा, बरतें सावधानी

Sun, 06 Jul 2025 09:59 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

रविवार, सोमवार और मंगलवार तीन दिन पंजाब और चंडीगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने ऑरेंट अलर्ट जारी किया है। लोगों को हिदायत दी गई है कि सावधानी बरतें। 
विज्ञापन
बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब समेत राजधानी चंडीगढ़ में तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी है। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है। शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी शुरू हो गई है। ऐसे में मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ में रविवार, सोमवार और मंगलवार तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं लोगों को हिदायत दी है कि भारी बरसात के दौरान सावधानी बरतें। जरूरी होने पर वाहनों पर सफर करें और पेड़ों के नीचे शरण न लें। 

विज्ञापन


पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश पड़ने से तापमान में 0.1 डिग्री की कमी दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास बना है, लेकिन अमृतसर व पटियाला का पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। सबसे अधिक 39 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। इसी बीच मौसम विभाग ने रविवार से तीन दिन पंजाब में भारी से बेहद भारी बारिश पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में 3 से 4 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 2.8 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। सबसे कम 25.6 डिग्री का न्यूनतम पारा पठानकोट का दर्ज किया गया।

अमृतसर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री, लुधियाना का 35.2 डिग्री, पटियाला का 34.8 डिग्री पठानकोट का 33.7 डिग्री, फिरोजपुर का 36.2 डिग्री और जालंधर का 35.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 29.6 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना का 28.6 डिग्री, पटियाला का 28.5 डिग्री, बठिंडा का 30.6, फरीदकोट का 30.8 डिग्री और जालंधर का 29.4 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें