फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में गर्मी का कहर.. अब रात भी राहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अब दिन के साथ रातें भी सामान्य से ज्यादा गर्म दर्ज की जा रही हैं। वीरवार की रात को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा। यह साल में तीसरी बार है, जब रात तापमान 30 की डिग्री के पार गया है। इससे पहले आठ व 9 जून को रात का तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वीरवार की रात कितनी गर्म रही होगी। दिन व रात के तापमान में मात्र 9 डिग्री का अंतर है। हालांकि, शुक्रवार को दिन के तापमान में मामूली राहत मिली।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। वीरवार के मुकाबले एक डिग्री कम रहा। लू भी नहीं चली। मौसम विभाग का कहना है कि दिन के तापमान में अगले दो दिन में थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। तेज आंधी के साथ बारिश की भी संभावना बनी हुई है, लेकिन मानसूनी बारिश के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। आठ जुलाई के आसपास मानसून के आगे बढ़ने की संभावना दिख रही है। उसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। हालांकि, शुक्रवार शाम को बादल आए। कुछ देर धूल भरी आंधी भी चली, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। बादल भी छा सकते हैं और बारिश की भी संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें