चंडीगढ़। शिक्षण कार्य को दोबारा से कॉलेज परिसर में शुरू करने के लिए विभाग ने लॉकडाउन खत्म होते ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत विद्यार्थियों के टीकाकरण के बारे में शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें शिक्षा सचिव, शिक्षा निदेशक के साथ कॉलेजों व स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारी शामिल थे।
इस दौरान फैसला लिया गया कि अगले हफ्ते से 18 उम्र वर्ग व इससे ऊपर के शहर के कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे। टीकाकरण के बाद विद्यार्थियों की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करवाई जाएगी। शिक्षा सचिव सरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि अभी विद्यार्थियों का टीकाकरण प्राथमिकता है। इसके लिए योजना बनाई है कि कॉलेज के सभी विद्यार्थियों का टीकाकरण करवाया जाए। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग से भी चर्चा की गई है। शहर के कुछ कॉलेजों में शिविर लगाया जाए। बैठक में कॉलेज के अधिकारियों की ओर से विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों के टीकाकरण की रिपोर्ट भी सौंपी गई है। जिन विद्यार्थियों को टीका नहीं लगा है, वे शिविर में आकर टीका लगा सकता है। शिविर में शहर कॉलेजों में पढ़ने वाले बाहरी राज्यों के विद्यार्थी भी टीका लगवा सकते हैं। अगर विद्यार्थियों का कोविन पर स्लॉट बुक नहीं होता है तो वे मौके पर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।