फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: आज से झेलें लू के थपेड़े, बढ़ेगा पारा

Wed, 04 Jun 2014 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल में बुधवार से गर्मी और लू के थपेड़े झेलने पड़ सकते हैं। दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया अगले दो से तीन दिन के भीतर पंजाब और हरियाणा में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम में भी दो डिग्री का उछाल आएगा।

फिलहाल दस जून तक कोई राहत नहीं मिलने की उम्मीद है। इस दौरान न तो वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है और न ही तापमान नीचे गिरने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन


वही, मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.6 दर्ज किया गया, जबकि सोमवार रात का तापमान 24.5 डिग्री था। नार्थ इंडिया के सभी राज्यों में अब पारा बढ़ेगा और लू चलेगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया मानसून की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है। पहले पांच जून तक केरल में मानसून पहुंचने की संभावना जताई गई थी, लेकिन अभी फिलहाल ऐसी कोई संभावना नहीं देखी जा रही है। चंडीगढ़ में एक जुलाई के आसपास मानसून पहुंचने की बात कही जा रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें