फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#HeartofAsia: सभी देशों ने अफीम की खेती, ड्रग्स तस्करी पर जताई चिंता

Sun, 04 Dec 2016 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हार्ट ऑफ एशिया कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी
विज्ञापन
हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में कई देशों ने अफगानिस्तान में अफीम की खेती और नशे की तस्करी पर चिंता जताई। साथ ही इसे रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत पर जोर दिया। रविवार को सम्मेलन के घोषणा पत्र में ड्रग्स तस्करी को प्रमुख चुनौतियों में एक माना गया।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि सभी देश अफगानिस्तान में अफीम के उत्पादन और नशे की तस्करी को लेकर चिंतित हैं। इससे सिर्फ अफगानिस्तान ही नहीं बल्कि इसके आसपास के क्षेत्र और देशों के सामाजिक-आर्थिक विकास, सुरक्षा और स्थिरता को खतरा है। इसे रोकने के लिए कड़े से कड़े कदम उठाने की जरूरत है। अफीम का सबसे ज्यादा उत्पादन इस समय अफगानिस्तान में होता है। दुनिया के कुल अफीम उत्पादन का 90 प्रतिशत उत्पादन अफगानिस्तान में है। अफीम से बनने वाला हेरोइन पाकिस्तान के रास्ते दुनिया के कई भागों में पहुंचता है। इसका सालाना व्यापार लगभग 28 बिलियन डॉलर आंका गया है।
विज्ञापन

चीन के विदेश मंत्री से मिले सरताज अजीज

हार्ट ऑफ एशिया कॉन्फ्रेंस - फोटो : File Photo
हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेशी सलाहकार सरताज अजीज चीन के सहायक विदेश मंत्री कोंग जियान यू से मिले। इस दौरान अजीज ने खुद को सम्मेलन से अलग-थलग किए जाने पर बातचीत की। द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने प्रादेशिक मसलों को एक-दूसरे से साझा किया।

चीन के सहायक विदेश मंत्री कोंग और सरताज अजीज अमृतसर में आयोजित हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में शिरकत करने आए हुए हैं। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान में शांति बहाल करने के मसले पर भी बातचीत की।

स्वर्ण मंदिर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री
हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन से वक्त निकालकर ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ सोमवार को स्वर्ण मंदिर देखने पहुंचे। यहां वे करीब दस मिनट तक रहे। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। भारत और पाकिस्तान के बीच तल्ख रिश्ते के बारे में पूछे जाने पर जरीफ ने कहा कि ईरान सरकार दोनों मुल्कों के साथ बेहतर संबंध बनाना चाहती है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें