फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बाद फसल से दुखी किसान को हार्ट अटैक

Wed, 08 Apr 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश और ओलों से बर्बाद फसल देखकर सदमे से बुधवार को एक और किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक उसने 10 लाख रुपये कर्ज पर लेकर साढ़े तेरह एकड़ फसल उगा रखी थी।
विज्ञापन


अच्छी फसल की उम्मीद में बड़ी बेटी की शादी की योजना भी थी, लेकिन फसल का हाल देख वह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका और हार्ट अटैक आ गया। प्रदेश में फसल खराबा देखकर सदमे से यह पांचवीं मौत है।

ग्रामीणों ने बताया कि कटवाल निवासी बलवान (59) ने 11 एकड़ जमीन ठेके पर और ढाई एकड़ खुद की जमीन पर गेहूं की फसल उगा रखी थी। इसके लिए उसने ग्रामीणों और आढ़तियों से 10 लाख रुपये के आसपास कर्ज ले रखा था। उसके तीन लड़के और तीन लड़कियां हैं।
विज्ञापन


उम्मीद थी कि फसलों की अच्छी पैदावार होने के बाद वह कर्ज उतार देगा और बड़ी बेटी की शादी करेगा, लेकिन बारिश और ओलावृष्टि ने उसके सारे अरमानों को धो डाला।

उसकी सारी फसल बर्बाद हो गई थी। बुधवार सुबह जब वह खेत गया तो उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन पर आरोप लगाया कि किसान की मौत के बाद प्रशासन की ओर से कोई भी अधिकारी गांव में सुध लेने नहीं पहुंचा। बलवान की मौत के बाद परिवार अकेला पड़ गया है। उसका मकान भी टूटाफूटा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें