फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीआई में डीन की नियुक्ति पर कैट में सुनवाई टली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई में डीन एकेडमिक के पद पर प्रो. सुरजीत सिंह की नियुक्ति को लेकर केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) में विचाराधीन मामले में बुधवार को होने वाली टल गई है। मामले में अब अगली सुनवाई 24 मई को होगी। अगली सुनवाई पर फैसला आने की उम्मीद जताई जा रही है। कैट में इस नियुक्ति को लेकर पीजीआई के ही पूर्व डीन एनके पांडा की ओर से याचिका दायर की गई थी जिसमें उनका आरोप है कि उनके वरिष्ठ पद को दरकिनार कर उनसे जूनियर के डीन पद पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पीजीआई में जुलाई 2023 में प्रो. एनके पांडा को डीन के पद पर नियुक्त किया गया था लेकिन मार्च 2024 में प्रो. पांडा को डीन के पद से हटाकर प्रो. सुरजीत सिंह को डीन के पद पर नियुक्त कर दिया गया। इस नियुक्ति को लेकर पूर्व डीन डाॅ. पांंडा ने केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण में याचिका दायर कर दी। याचिका में कहा गया कि प्रो. सुरजीत सिंह पीजीआई की वरिष्ठता सूची में चौथे नंबर पर है और वह उनसे जूनियर हैं। याचिकाकर्ता के मुताबिक प्रो. सुरजीत सिंह को सामान्य पीडियाट्रिक्स विभाग में वर्ष 2005 में प्रोफेसर बनाया गया था। इसके साथ ही प्रो. आरके मारवाह को भी प्रोफेसर के पद पर नियुक्त किया गया। स्थायी चयन समिति और जनरल बॉडी ने मारवाह को उनके विभाग में एक और प्रो. सुरजीत को दो रैंक दिया था। वहीं, दिसंबर 2005 में ही प्रो. पांडा को ईएनटी और प्रो. संजय टंडन को जनरल मेडिसिन में प्रोफेसर बनाया गया। प्रो. पांडा को उनके विभाग में चयन समिति ने एक रैंक दिया जबकि प्रो. सुरजीत रैंक दो पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें