आज सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी सुनवाई
चंडीगढ़। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम रोहतक जोन के उपभोक्ताओं की शिकायतों पर 13 दिसंबर यानि आज पानीपत के सेक्टर-6 स्थित 33 केवी पावर हाउस लघु सचिवालय में सुनवाई होगी। सुनवाई का समय सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। जोन में करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर और रोहतक जिले के उपभोक्ता शामिल हैं।
निगम के प्रवक्ता ने बताया कि उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच रेगुलेशन के अनुसार में एक लाख रुपये से अधिक व तीन लाख रुपये तक की राशि के वित्तीय विवादों की सुनवाई करेगा। इसमें उपभोक्ताओं के गलत बिल, बिजली की दर, मीटर सिक्योरिटी, खराब मीटर, वोल्टेज से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। जबकि बिजली चोरी, बिजली के गलत इस्तेमाल और दुर्घटना पर विचार नहीं किया जाएगा।