फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: वकीलों के वर्क सस्पेंड के चलते सिप्पी सिद्धू हत्याकांड की नहीं हो सकी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। राष्ट्रीय निशानेबाज सिप्पी सिद्धू हत्याकांड में सोमवार को सीबीआई अदालत में सुनवाई होनी थी। सीबीआई की ओर से आरोपी कल्याणी सिंह के खिलाफ पेश किए गए चश्मदीद गवाह दंपती का क्रॉस एग्जामिन होना था लेकिन वकीलों के वर्क सस्पेंड के चलते सुनवाई टल गई। इस मामले में अब एक अगस्त को क्रॉस एग्जामिन किया जाएगा। बता दें कि हत्याकांड में सीबीआई कोर्ट में आरोपी कल्याणी के खिलाफ इसी महीने गवाही की कार्रवाई शुरू हुई है। इसमें सीबीआई की ओर से तीन चश्मदीद गवाह बनाए गए हैं। इसमें एक गवाह की गवाही होने के बाद क्रॉस एग्जामिन किया जा चुका है। वहीं, एक गवाह दंपती के कोर्ट में पिछली तारीखों पर बयान दर्ज हो चुके हैं लेकिन पिछली सुनवाई पर आरोपी पक्ष की ओर से दंपती से 29 जुलाई को एक साथ आमने-सामने क्रॉस एग्जामिन करने के लिए अर्जी दी गई थी, जिसे अदालत ने मंजूर कर 29 जुलाई की तारीख दी थी लेकिन पिछले कुछ दिनों से वकीलों के वर्क सस्पेंड के चलते अदालत में किसी भी केस की सुनवाई नहीं हो पा रही है। सोमवार को आरोपी पक्ष के अधिवक्ता गवाह दंपती से क्रॉस एग्जामिन के लिए अदालत नहीं पहुंचे। अदालत ने अब क्रॉस एग्जामिन के लिए एक अगस्त की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें