फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: स्ट्रीट वेंडर्स के लंबित मामलों की सुनवाई 9 और 11 मई को

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम चंडीगढ़ की शिकायत निवारण एवं विवाद समाधान समिति ने स्ट्रीट वेंडर्स से जुड़े लंबित मामलों और शिकायतों के निपटारे को तेज करने के लिए नोटिस जारी किया है। इसमें सभी संबंधित स्ट्रीट वेंडर्स, उनके वकीलों और अधिकृत प्रतिनिधियों को 9 और 11 मई को सुबह 10 बजे कमेटी के सामने उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि लंबे समय से लंबित मामलों और आवेदनों के शीघ्र निपटारे के उद्देश्य से यह विशेष सुनवाई आयोजित की जा रही है। कमेटी का उद्देश्य स्ट्रीट वेंडर्स की शिकायतों का कानून के अनुसार त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है ताकि वर्षों से लंबित विवादों का निपटारा किया जा सके।

चेयरपर्सन की ओर से जारी इस नोटिस में यह भी साफ कर दिया गया है कि इन मामलों में अब किसी प्रकार का अतिरिक्त स्थगन नहीं दिया जाएगा। यानी जिन वेंडर्स या उनके प्रतिनिधियों को सुनवाई में शामिल होना है, उन्हें निर्धारित समय पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें