चंडीगढ़। इंस्पेक्टल बलदेव कुमार को मलोया थाने में एसएचओ लगाया गया है। वीरवार को ही बलदेव को ऑपरेशन सेल में ट्रांसफर किया गया था। उनके ट्रांसफर के बाद ऑपरेशन सेल में चार इंस्पेक्टर हो गए थे। वर्तमान में ऑपरेशन सेल में दो डीएसपी हैं। वीरवार को डीएसपी रणजोध सिंह को ऑपरेशन सेल में लगाया गया, जबकि विकास श्योकंद पहले से ही ऑपरेशन सेल में तैनात हैं। वहीं मलोया थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर जसबीर सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।