सुनपेड मामले में शनिवार को सीबीआई की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई। इस केस से जुड़े सभी आरोपी कोर्ट में पेश हुए। लेकिन सीबीआई ने चालान पेश नहीं किया है। अब इस मामले की सुनवाई एक अक्तूबर को होगी। बता दें कि यह मामला सुनपेड गांव का है।
इस गांव में 19-20 अक्तूबर की रात को एक घर से अचानक आग की लपटें उठने लगीं थीं, जिसमें एक महिला और उसके दो बच्चे झुलस गए थे। दोनों मासूमों की (तीन साल के वैभव और 10 माह की दिव्या) मौत हो गई थी। पुलिस ने पीड़ित जितेंद्र के बयान पर मुकदमा दर्ज किया था।