फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: जलालाबाद में कुट्टू का आटा खाने से बिगड़ी 23 लोगों की तबीयत, एक-एक कर अस्पतालों में पहुंचे मरीज

Wed, 10 Apr 2024 04:53 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब)

सार

अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलने पहुंचे विधायक जगदीप कंबोज ने कहा कि करियाना यूनियन को हिदायत दी गई है कि मौजूदा कुट्टू के आटे का स्टॉक तुरंत बदल दिया जाए ताकि भविष्य में कोई अनहोनी न हो। विधायक ने भरोसा दिलाया कि इस पूरे मामले की जांच कर बनती कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
मरीजों का हालचाल पूछते विधायक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलालाबाद में नवरात्र में व्रत वाला कुट्टू का आटा खाने से 23 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। आटे का सेवन करते ही लोगों को चक्कर आने के साथ उल्टियां शुरू हो गई। सभी लोगों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सेहत विभाग ने दुकानों पर पड़े आटे के सैंपल भरना शुरू कर दिए। विधायक जगदीप कंबोज लोगों का हालचाल पूछने के लिए अस्पताल में पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक कुट्टू के आटे की बनी पूरियां व अन्य व्यंजन खाकर लोगों को अचानक पेट दर्द, पेट में भारीपन, चक्कर आना व सांस लेने में तकलीफ जैसी शिकायत होने लगी। उसके बाद बीमार लोगों को शहर के निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। ज्यादातर लोगों ने नवरात्र के पहले दिन उपवास रखा था, ऐसे में सभी श्रद्धालुओं द्वारा करियाना की दुकानों से कुट्टू का आटा खरीदकर व्रत के लिए भोजन बनाया गया था।

डॉ. अंकित मिड्डा ने बताया कि मंगलवार रात्रि करीब 15 मरीज उनके अस्पताल में उपचार के लिए आए थे जिन्होंने कुट्टू का अनाज खाने के चलते पेट दर्द, उल्टी व घबराहट की शिकायत की थी। इन मरीजों में से ज्यादातर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार देकर हालत स्थिर होने के बाद घर भेज दिया गया। जबकि तीन अन्य मरीज अभी उपचाराधीन है उनकी हालत ठीक है। पंजाब नर्सिंग होम के संचालक डॉ. नरेश चुघ ने बताया कि उनके पास भी बीती रात्रि करीब तीन मरीज अनाज खाने के चलते बीमार होने की अवस्था में आए थे जिनका उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


फाजिल्का के डिप्टी कमिशनर डॉ. सोनू दुगगल ने कहा कि वह अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर इस पूरे मामले की रिपोर्ट हासिल कर रही हैं जिसके बाद बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें