फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले और तैनाती अब ऑनलाइन, यहां कर सकते हैं आवेदन

Sun, 02 Apr 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मंत्री ब्रह्म महिंदरा
विज्ञापन
पंजाब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारियों, एएनएम, अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की बदलियों और तैनाती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने को कहा है। पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ब्रह्म महिंदरा ने बताया कि इस मामले संबंधी एक उच्च स्तरीय बैठक कर सीनियर अधिकारियों की सलाह लेकर फैसला किया गया है कि अब कर्मचारी बदलियों और तैनातियों के लिए स्वास्थय विभाग की ई-मेल healthtransferspunjab@gmail.com  पर आवेदन भेज सकते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बदलियों और तैनातियों की प्रक्त्रिस्या में पारदर्शिता लाने और अधिकारियों और कर्मचारियों के बहुमूल्य समय की बचत करने के लिये यह अहम फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर अप्रैल का महीना बदलियों के लिये निश्चित किया गया है, लेकिन अब तक पर्सोनल विभाग द्वारा इस विषय पर निर्देश जारी नहीं किये गये हैं। फिर भी स्वास्थ्य विभाग को बदलियों और तैनातियों संबंधी प्राप्त हो रहे आवेदनों पर निर्णय किया जाना बनता है।

 स्वास्थ्य विभाग इस प्रक्रिया के लिए आरंभ की ई-मेल द्वारा इच्छुक अधिकारी और कर्मचारी तथ्यों का ब्यौरा देते हुए अपनी बदली के लिए आवेदन 30 अप्रैल तक दे सकते हैं और आवेदन प्राप्त होने के बाद आवेदक को प्राप्ति रसीद पहुंचाई जाएगी। महिंदरा ने बताया कि इस प्रक्रिया की देखरेख विशेष सचिव स्वास्थ्य द्वारा की जाएगी और इन सभी आवेदन के प्राप्त होने के पश्चात बदलियों और तैनातियों के लिये अंतिम फैसला लिया जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें