फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डेढ़ लाख बच्चों को सेहत की पढ़ाई, अमेरिका की तर्ज पर बना सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के सरकारी स्कूलों के बच्चों को किताबों के साथ अब सेहत की व्यावहारिक शिक्षा भी मिलेगी। सेक्टर-22 के गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल में चंडीगढ़ हेल्थ एजुकेशन सेंटर (सीएचईसी) तैयार किया गया है। जल्द ही इसका उद्घाटन होगा। चंडीगढ़ प्रशासन और रोटरी क्लब के सहयोग से बने इस केंद्र में हर साल करीब डेढ़ लाख विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का लक्ष्य है। अमेरिका के मैकमिलेन हेल्थ सेंटर की तर्ज पर विकसित इस केंद्र में बच्चों को मानव शरीर की कार्यप्रणाली से लेकर स्वस्थ जीवनशैली तक की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


अमेरिका के संस्थान में 250 से अधिक स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम
इस केंद्र का मॉडल अमेरिका के इंडियाना स्थित मैकमिलेन हेल्थ से लिया गया है। यह संस्थान चार दशक से अधिक समय से बच्चों को स्वास्थ्य शिक्षा दे रहा है। यहां 250 से अधिक कार्यक्रमों के माध्यम से सालाना 90 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को जागरूक किया जाता है। संस्थान में तीन विशेष शिक्षण थिएटर, सभागार और मानव शरीर की कार्यप्रणाली समझाने वाले आधुनिक मॉडल व इंटरैक्टिव डिस्प्ले हैं। इसका खास आकर्षण पारदर्शी मानव शरीर का थ्री-डी मॉडल है जिसके जरिये शरीर के अलग-अलग अंगों और उनकी कार्यप्रणाली को समझाया जाता है। चंडीगढ़ के विशेषज्ञों ने 2017 में अमेरिका जाकर इस मॉडल का अध्ययन किया था।

छह कक्षों में मिलेगी उम्र के अनुसार स्वास्थ्य शिक्षा
चंडीगढ़ सेंटर में छह शिक्षण कक्ष बनाए गए हैं। प्रत्येक में करीब 75 विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता है। इसके अलावा 150 विद्यार्थियों के लिए सभागार बनाया गया है। यहां बच्चों को सामान्य स्वास्थ्य, दांतों की देखभाल, स्वच्छता, पोषण, संतुलित खानपान और शारीरिक गतिविधियों की जानकारी मिलेगी। मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य, नशे, शराब और तंबाकू के दुष्प्रभावों के साथ बड़े विद्यार्थियों को उम्र के अनुसार प्रजनन स्वास्थ्य और यौन संक्रमण से बचाव के बारे में भी बताया जाएगा। छोटे और बड़े बच्चों के लिए अलग-अलग शिक्षण सामग्री होगी।
विज्ञापन


2017 में प्रस्ताव, अब उद्घाटन की तैयारी
रोटरी क्लब ने वर्ष 2017 में इस परियोजना का प्रस्ताव दिया था। 2024 में समग्र शिक्षा योजना के तहत इसे मंजूरी मिली। केंद्र सरकार ने शुरुआती चरण में 50 लाख रुपये मंजूर किए थे। परियोजना में रोटरी क्लब की ओर से करीब एक करोड़ रुपये के आधुनिक मॉडल और शिक्षण उपकरण उपलब्ध कराने का प्रावधान है। अब केंद्र तैयार होने के बाद इसके उद्घाटन की तैयारी है।

स्कूलों के माध्यम से आएंगे विद्यार्थी
केंद्र में प्रवेश निशुल्क रहेगा। स्कूलों को विद्यार्थियों के समूह के लिए पहले पंजीकरण कराना होगा। प्रत्येक स्कूल एक शिक्षक को समन्वयक नियुक्त करेगा, जो बच्चों की संख्या, आवागमन और निगरानी संभालेगा। एक बार में कितने विद्यार्थी आएंगे और प्रत्येक स्कूल का समय कितना होगा, यह ट्रायल के बाद तय किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें