फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू के बॉटनिकल गार्डन में हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के बॉटनिकल गार्डन में शुक्रवार शाम पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल ने सरकारी गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अमृतसर निवासी 40 वर्षीय गुरमंगत सिंह के रूप में हुई है। वह पंजाब पुलिस की 82वीं बटालियन में तैनात था और ढाई महीने से बॉटनिकल गार्डन के हेड माली शेर सिंह के पीएसओ के तौर पर ड्यूटी कर रहा था। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
सेक्टर-11 थाना प्रभारी जसपाल भुल्लर के अनुसार, शाम करीब पांच बजे गोली चलने की आवाज सुनकर पार्क में मौजूद लोग और पीयू के सुरक्षाकर्मी कमरे की ओर दौड़े। वहां गुरमंगत सिंह वर्दी में खून से लथपथ पड़ा मिला। उसके हाथ में सरकारी गन थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। सीएफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर गन कब्जे में ले ली। गुरमंगत शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले छह सुरक्षाकर्मी थे तैनात
पुलिस के मुताबिक, हेड माली शेर सिंह को पंजाब सरकार ने एक मामले के चलते पहले छह सुरक्षाकर्मी दिए थे। वर्ष 2014 में सुरक्षा घटाकर एक पीएसओ कर दिया गया था। गुरमंगत सिंह ढाई महीने पहले ही उनकी सुरक्षा में तैनात हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें