चंडीगढ़। दड़वा की कृष ज्वेलरी शॉप में एक युवक ग्राहक बनकर आया और गहने लेकर लेकर भाग गया। दुकानदार ने शोर मचाते पीछा किया तो लोगों ने आरोपी को कुछ ही दूरी पर घेर लिया। सूचना के बाद दड़वा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को रोपड़ निवासी साहिल को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
तपन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दड़वा में कृष ज्वेलरी नाम से दुकान चलाते हैं। सोमवार को आरोपी उनकी दुकान में ग्राहक बनकर आया। वह सोने के गहने देखने लगा। इसी बीच अचानक वह ज्वेलरी का डिब्बा लेकर भाग निकला। डिब्बे में 11 आर्टिफिशियल रिंग और एक सोने की रिंग थी।