पंचकूला। द भारत स्कूल के खिलाड़ी ह्दयांश मल्होत्रा ने 37वें राष्ट्रीय खेलों में कांस्य पदक जीता है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें तीन लाख रुपये के नकद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। उन्होंने गोवा में एसक्यूएवाई चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन किया। इस टूर्नामेंट में कुल 43 खेलों का आयोजन किया गया। हृदयांश मल्होत्रा न सिर्फ एसक्यूएवाई खिलाड़ी हैं बल्कि शतरंज, बैडमिंटन और बास्केटबॉल में भी माहिर हैं। द भारत स्कूल की प्रिंसिपल गीतिका सेठी ने हृदयांश मल्होत्रा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।