फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा के लिए युवा बस में नहीं कर पाएंगे फ्री सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन पहले एचएसएससी ने किया था एलान, आचार संहिता की वजह से वापस लिया फैसला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में शामिल होने जा रहे युवा रोडवेज बस में मुफ्त सफर नहीं कर पाएंगे। एक दिन पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने एलान किया था कि कांस्टेबल परीक्षा में शामिल युवाओं को रोडवेज बस में मुफ्त सफर मुहैया करवाया जाएगा। मगर इस निर्देश के अगले ही दिन परिवहन निदेशक की ओर से डिपो महाप्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि पुलिस भर्ती में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों से टिकट का किराया लिया जाए। चेकिंग स्टाफ को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। दरअसल आचार संहिता की वजह से आयोग को अपना फैसला वापस लेना पड़ा है।
विज्ञापन

पुरुष कांस्टेबल की भर्ती में कुल 24 हजार तीन युवाओं को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया गया है। इनमें पुरुष कांस्टेबल के पांच हजार पदों के लिए 19 हजार 822 पुरुष अभ्यर्थी और महिला कांस्टेबल के एक हजार पदों के लिए 4181 महिलाएं शामिल हैं। पुरुषों के लिए परीक्षा का केंद्र करनाल और कुरुक्षेत्र में बनाया गया है जबकि महिलाओं के लिए पंचकूला में।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें