फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एचसीएस अफसर मीनाक्षी दहिया जांच में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी करप्शन ब्यूरो अब वाइस सैंपल लेने की तैयारी में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। व्हाट्सएप के जरिए एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने की आरोपी एचसीएस अधिकारी मीनाक्षी दहिया जांच में शामिल हो गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने मीनाक्षी से मामले से पूछताछ के लिए सवालों की सूची तैयार कर रखी थी। एसीबी अब मीनाक्षी के वाइस सैंपल की तैयारी करने में लगी है। मीनाक्षी से लंबी पूछताछ करने के एसीबी ने उन्हें जाने दिया। सूत्रों के मुताबिक मीनाक्षी की ओर से वाइस सैंपल देने की सहमति मिल चुकी है। एसीबी ने वाइस सैंपल की कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी। मीनाक्षी के जवाब को एसीबी ने रिकार्ड में शामिल कर लिया है। एसीबी आगे की पूछताछ के लिए मीनाक्षी को जल्द बुला सकती है। हाईकोर्ट ने दहिया को अंतरिम राहत का आदेश जारी किया था। रिश्वतखोरी के एक मामले में एसीबी ने मीनाक्षी दहिया के आवास पर दबिश दी थी। एसीबी ने 29 मई को मत्स्य पालन विभाग की संयुक्त सचिव दहिया सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


दहिया ने जिला मत्स्य अधिकारी राजन खोरा से मांगे थे एक लाख रुपये
विभागीय रिकॉर्ड के मुताबिक, दहिया चाइल्ड केयर लीव पर हैं। आरोपों के अनुसार दहिया ने कथित तौर पर जिला मत्स्य अधिकारी राजन खोरा से व्हाट्सएप कॉल पर एक लाख रुपये की मांग की थी। मत्स्य विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत दहिया ने खोरा के खिलाफ आरोप पत्र वापस लेने के आदेश जारी करने थे। खोरा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उस एक मामले में गलत तरीके से फंसाया गया और उनके खिलाफ आरोप पत्र जारी किया गया ताकि उनके कनिष्ठ को उप निदेशक के पद पर पदोन्नत किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें