फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula: एक लाख की रिश्वत लेने की आरोपी HCS मीनाक्षी दहिया को ACB ने किया गिरफ्तार, पांच माह से थी फरार

Sat, 21 Sep 2024 03:57 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंचकूला में 29 मई 2024 को सामने आए मामले में एसीबी ने फिशरी डिपार्टमेंट में तैनात महिला अधिकारी मीनाक्षी दहिया के कुक और अन्य कर्मचारी को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि मीनाक्षी दहिया ने कुक के जरिये एक लाख रुपये की रिश्वत ली थी।
विज्ञापन
एचसीएस मीनाक्षी दहिया - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक लाख रिश्वत मामले में फरार चल रही हरियाणा की एचसीएस अधिकारी मीनाक्षी दहिया को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। दहिया को शनिवार सुबह ही पंचकूला के कोर्ट में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जहां से दहिया को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दहिया पांच महीने से फरार थी।
विज्ञापन

पंचकूला में 29 मई 2024 को सामने आए मामले में एसीबी ने फिशरी डिपार्टमेंट में तैनात महिला अधिकारी मीनाक्षी दहिया के कुक और अन्य कर्मचारी को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि मीनाक्षी दहिया ने कुक के जरिये एक लाख रुपये की रिश्वत ली थी।

मामला सामने आने के बाद से मीनाक्षी दहिया फरार चल रही थी और उसने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका डाली थी। लेकिन 14 सितंबर को हाईकोर्ट ने मीनाक्षी दहिया को राहत देने से इंकार करते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी थी। घटना के दौरान मीनाक्षी दहिया जिला मतस्य अधिकारी के पद पर तैनात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें