इससे पहले हरियाणा सरकार बिजली और खनन विभाग में भी ऐसा प्रयोग कर चुकी है। इन दोनों महकमों की कमान सरकार ने पुलिस विभाग के सीनियर आईपीएस अफसरों को सौंपी हुई है। बिजली महकमा जहां सीनियर आईपीएस शत्रुजीत कपूर संभाल रहे हैं तो वहीं खनन महकमा भी सीनियर आईपीएस अमिताफ ढिल्लों संभाल रहे हैं जबकि अभी तक इन महकमों की कमान आईएएस अफसरों को ही दी जाती थी। सरकार का मानना है कि इस फैसले के बाद दोनों महकमों में काफी हद तक सुधार हुआ है।
नई जिम्मेदारी के साथ इन अफसरों पर सरकार का भरोसा
- अफसर नई जिम्मेदारी
- वीना हुड्डा, एचसीएस करनाल आरटीए सचिव
- अशोक बंसल, एचसीएस झज्जर आरटीए सचिव
- उर्मिल श्योकंद, मंडल रोजगार अफसर कुरुक्षेत्र, आरटीए सचिव
- दर्शन भारद्वाज, उप निदेशक रोजगार चरखीदादरी, आरटीए सचिव
- सुनील कुमार, जिला वन अधिकारी हिसार, आरटीए सचिव
- संदीप गोयल, जिला वन अधिकारी रोहतक, आरटीए सचिव
- जितेंद्र गहलावत, एचपीएस फरीदाबाद, आरटीए सचिव
- धारणा यादव, एचपीएस गुरुग्राम, आरटीए सचिव
- गजेंद्र सिंह, एचपीएस रेवाड़ी, आरटीए सचिव
- अंग्रेज सिंह, एचपीएस भिवानी, आरटीए सचिव
- हीरा सिंह, एचपीएस सिरसा, आरटीए सचिव
- विजेंद्र सिंह, एचपीएस महेंद्रगढ़, आरटीए सचिव
- मेजर गायत्री अहलावत, एचसीएस एसडीएम, महम
- गौरी मिड्डा, एचसीएस अंबाला, आरटीए सचिव
- गौरव अंतिल, एचसीएस नूहं, आरटीए सचिव
- सत्यवान मान, एचसीएस कैथल, आरटीए सचिव
- भारत भूषण, एचसीएस यमुनानगर, आरटीए सचिव
- अमरिंद्र सिंह , एचसीएस पानीपत, आरटीए सचिव
- मनीष सहगल, एचपीएस अंबाला, जीएम रोडवेज