फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12th Result: मनीषा ने कला संकाय में किया टॉप, किसान और राजमिस्त्री की टॉपर बेटियां बनना चाहती हैं आईएएस

Wed, 22 Jul 2020 12:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
विज्ञापन
छात्रा मनीषा कुमारी और मोनिका।
विज्ञापन

नारनौल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहमा की छात्रा मनीषा कुमारी ने 12वीं कक्षा में कला संकाय में 499/500 अंक लेकर प्रदेश में टॉप किया है। मंगलवार को शाम पांच बजे हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी किया। इसमें खामपुरा गांव की मनीषा ने 499 अंक लाकर स्कूल और जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया। 

विज्ञापन


मनीषा ने बताया की आईएएस बनना चाहती हैं। अमर उजाला से बातचीत करते हुए मनीषा ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर परीक्षा परिणाम को लेकर संशय था। लेकिन रिजल्ट आते बहुत खुश हूं। मनीषा ने बताया रोजाना पांच से छह घंटे नियमित पढ़ाई करती थी। कोचिंग नहीं ली। उसे डांस और किताबें पढ़ने का शौक है। 

सरकारी स्कूल के गुरुजनों के मार्ग दर्शन में ही परीक्षा की तैयारी की थी। मनीषा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व अध्यापकों को दिया। मनीषा के पिता खेती करते हैं और मां सुनीता गृहिणी हैं। परिवार में पिता की सबसे बड़ी संतान हैं। उसका एक छोटा भाई है। प्रदेश में टॉप करने पर लोगों के बधाई संदेश लगातार आने लगे। 

विज्ञापन

खुशी मनाते छात्रा मोनिका के परिजन और मोहल्लावासी।
12वीं में अंक
  • हिंदी-99
  • अंग्रेजी-100
  • इतिहास-100
  • राजनीतिक विज्ञान-100
  • संस्कृत-100
राजमिस्त्री की बेटी मोनिका ने कला संकाय में प्रदेश में पाया दूसरा स्थान
हिसार के चमारखेड़ा गांव की निवासी व गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा मोनिका ने कला संकाय की प्रदेश की टॉप थ्री की सूची में दूसरा और जिले की सूची में पहला स्थान हासिल किया है। मोनिका के पिता अजय कुमार राजमिस्त्री व मां सरोज गृहिणी हैं। 497 अंक लेने वाली मोनिका ने बताया कि उसने पूरे वर्ष रेगुलर स्टडी की। टीचर्स ने व खुद ने जो नोट्स तैयार किए, उन्हीं से परीक्षा की तैयारी की। वह अक्सर देर रात तक पढ़ाई करती थी, क्योंकि रात को कोई डिस्टरबेंस नहीं होती। लगातार पढ़कर जब थक जाती थी तो कॉमेडी वीडियो देखकर दिमाग को रिफ्रेश करती थी। मोनिका ने बताया कि वह आईएएस बनना चाहती है।
विज्ञापन

किसान के बेटी वर्षा बनना चाहती है आईएएस

छात्रा वर्षा
रेवाड़ी के रावमावि जाडरा में पढ़ने वाली गांव जाडरा निवासी वर्षा पुत्री आजाद सिंह ने कला संकाय में सूबे में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। छात्रा ने अपनी कामयाबी से बता दिया कि तमाम चुनौतियों के बावजूद भी बेटियां आसमान को छूने का हौसला रखती हैं। आज के समय में घर में टीवी तक की सुविधा नहीं होने से किसान परिवार की स्थिति को समझा जा सकता है।

किसान के बेटी वर्षा ने बताया कि अब बस एक ही सपना है कि यूपीएससी की परीक्षा पास कर कलेक्टर बनूं और परिवार के साथ देश की सेवा कर सकूं। वर्षा ने बताया कि आठवीं कक्षा के बाद ही मां शर्मिला व पिता आजाद सिंह ने कहा था कि बेटी यदि पढ़ना है तो आईएएस बनकर दिखाओ। इसके चलते आर्ट संकाय में पढ़ाई शुरू की थी। उस दिन से आईएएस बनने की धुन लेकर पढ़ाई शुरू की थी, हालांकि अभी लक्ष्य दूर है। सोशल मीडिया व टीवी देखने के सवाल पर वर्षा ने कहा कि घर में टीवी नहीं है, फोन भी पापा के पास ही रहता है। पढ़ाई के साथ-साथ मां का घर के काम में व पिता का खेत के कार्यों हाथ बंटाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें