चंडीगढ़। हॉक्स क्रिकेट अकादमी ने सीडब्ल्यूएन क्रिकेट अकादमी को पांच विकेट से हराया और आरपी सिंह मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का खिताब जीता। फाइनल मुकाबला टीडीएल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। मौके पर रेलवे और उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर और दिवंगत कोच आरपी सिंह के भाई भूपिंदर सिंह मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी करते हुए सीडब्ल्यूएन क्रिकेट अकादमी पीरमुछल्ला ने 37.2 ओवर में 107 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अवनिंदर सिंह ने 19 रन, कार्तिक राणा ने 17 रन, जबकि मुहम्मद अतीब ने भी 17 रन बनाए। गेंदबाजी में हॉक्स क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ के गेंदबाज अक्षत गगनेजा ने चार विकेट, तेजवीर सिंह मान और परम दोनों ने दो-दो विकेट, जबकि अथरव और नैतिक शर्मा दोनों ने एक-एक विकेट हासिल लिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए हॉक्स क्रिकेट अकादमी ने 25.3 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाकर मैच को जीत लिया। अधिराज कुर्ल ने नाबाद 63 रन बनाए। गेंदबाजी में सीडब्ल्यूएन के गेंदबाज दृष्टि और लश्वीर दोनों ने दो-दो विकेट, अंशुमान बख्शी ने एक विकेट झटका।
येह रहे टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी :
- सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज : हॉक्स क्रिकेट अकादमी के अधिराज कर्ल (कुल 136 रन)
- सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज : हॉक्स क्रिकेट अकादमी के अक्षत गगनेजा (कुल 11 विकेट)
- सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर : हॉक्स क्रिकेट अकादमी का मनवीर सिंह
- टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर-सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी : हॉक्स क्रिकेट अकादमी के अक्षत गगनेजा (11 विकेट और 36 रन)
- फाइनल मैच मैन ऑफ द मैच : हॉक्स क्रिकेट अकादमी के अक्षत गगनेजा (चार विकेट लिए)