फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनसा देवी में श्रद्धालुओं का तांता, राज्यपाल समेत चीफ जस्टिस ने टेका माथा

Thu, 06 Oct 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
माता के दरबार में पहुंचे 37 हजार श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्री माता मनसा देवी मंदिर में बुधवार को करीब 37 हजार श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंचे। अश्विन नवरात्र के पांचवे दिन पंचकूला के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्रीमाता  मनसा देवी मंदिर और श्री काली माता मंदिर कालका में 8 लाख 67 हजार 136 रुपये की राशि श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई। करीब 46 हजार  श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर मां का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


पंचकूला की उपायुक्त और श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की मुख्य प्रशासक डॉ.  गरिमा मित्तल ने बताया  श्रद्धालुओं द्वारा सोने के 7 नग और चांदी के 60 नग अर्पित किए गए। उन्होंने बताया कि पांचवे नवरात्रे पर श्री माता मनसा देवी मंदिर में 6 लाख 60 हजार 90 रुपये की राशि अर्पित की गई। श्री काली माता मंदिर कालका में एक लाख 2 हजार 7  हजार 46 रुपये की राशि अर्पित की गई। माता मनसा देवी में सोने के छह नग और चांदी के 51 नग दान किए गए। काली माता मंदिर कालका में साने का एक व  चांदी के 9 नग अर्पित किए गए। उन्होंने बताया कि श्री माता मनसा  देवी मंदिर में करीब 37 हजार श्रद्धालुओं ने और श्री काली माता मंदिर  में 9 हजार श्राद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। 

इस मौके पर पंजाब  एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एसजे वजीफदार ने माता मनसा देवी मंदिर में परिवार सहित  माता के दर्शन किए और उनके चरणों में शीश नवाया। इसके बाद न्यायमूर्ति  ने मंदिर परिसर में स्थित यज्ञशाला में पूजा अर्चना की और हवन में आहुति डाली। इस  अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त हेमा शर्मा, उपमंडल अधिकारी नागरिक जगदीप  ढांडा, नगराधीश ममता शर्मा, बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीजी गोयल  सहित प्रशासन व बोर्ड के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

काली मां के द्वार पर राज्यपाल, नवाया शीश
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने बुधवार को पांचवें अश्विन नवरात्र के अवसर पर कालका के काली माता मंदिर में दर्शन किए व उनके चरणों में शीश नवाया। राज्यपाल ने मंदिर बोर्ड की ओर से आयोजित यज्ञ में भाग लिया।

राज्यपाल ने कहा कि नवरात्रों में मां दुर्गा की पूजा की जाती है। भगवान एवं काली माता शक्ति संपूर्ण ज्ञान का आधार हैं। इस अवसर पर कंवर सेन सिंगला, संजीव कौशल, विजय कालिया, किशोरी शर्मा, राजा वर्मा, सुच्चा राम माजरा, जीवन, आरसी शर्मा, सुनील धीमान, डीएन शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें