फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफ! गर्मी का कहर, पंजाब के 4 शहर आए ऑरेंज अलर्ट मैप पर

Fri, 20 May 2016 06:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गर्मी का कहर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब के 4 शहर ऑरेंज अलर्ट मैप पर आ गए हैं। विशेषज्ञ के मुताबिक लोग 11 से शाम 4 बजे तक घर से निकलने से गुरेज करें। पंजाब में बठिंडा, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर ऑरेंज अलर्ट मैप में आ चुके हैं। इस चार शहरों में अगले तीन दिनों में 44 से 47 डिग्री तक तापमान जाने की संभावना जताई जा रही है। तापमान बढ़ने के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। बठिंडा में वीरवार को अधिकतम 45 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


 मौसम विभाग के अधिकारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि बुधवार को अधिकतम 45.2 और न्यूनतम 24 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। वहीं वीरवार को तेज गर्म हवाएं भी चलती रही। उन्होंने बताया कि 21 मई तक तापमान बढ़ने की संभावना है।

उनका कहना था कि 21 मई के बाद बारिश होने की संभावना है। इसके बाद ही लोगों को शायद कुछ राहत मिल सके। विशेषज्ञ डॉ. गुरमेल सिंह ने कहा कि  इतनी गर्मी के बीच लोग 11 से शाम 4 बजे तक घर से निकलने से गुरेज करें और पानी ज्यादा से ज्यादा पीएं। उनका कहना था कि ज्यादा गर्मी में अगर लोग बाहर जाते हैं तो वे अपने शरीर को पूरी तरह से ढक कर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें