जानकारी के मुताबिक निखिल पिछले कुछ समय से एक आईटी कंपनी में नौकरी कर रहा था। कुछ दिनों से वह वर्क फ्रॉम होम कार्य कर रहा था। वह किराए के मकान में अकेला रहता था। शनिवार की रात करीब साढ़े 9 बजे निखिल फूड चौक से थार गाड़ी में निकला था। इस दौरान जब वह आईटी पार्क स्थित एयरटेल कंपनी आफिस के पीछे पहुंचा तो उसकी गाड़ी की स्पीड बहुत अधिक थी। चालक गाड़ी चलाने के साथ मोबाइल पर बात कर रहा था, जिससे उसका ध्यान मोबाइल की तरफ भी था। इसी दौरान मोड़ काटने के समय गाड़ी की स्पीड कंट्रोल नहीं होने से अनियंत्रित हो गई और थार एयरटेल आफिस के पीछे दीवार में जा टकराई। गनीमत रही कि गाड़ी के आगे कोई नहीं आया। दीवार टूटने के साथ गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे के समय युवक ने कोई नशा किया था या नहीं, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।