फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कोहरा इतना कि उड़ानों की राह में रोड़ा बना, नौ फ्लाइट कैंसिल

Tue, 02 Jan 2018 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आगरा जयपुर फ्लाइट - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन
धुंध के कारण सोमवार को इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नौ फ्लाइट कैंसिल हो गईं। वहीं नौ फ्लाइट दिल्ली, मुंबई सहित अन्य डेस्टीनेशन से देरी से आईं। इस कारण इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यह देरी से रवाना हुईं।
विज्ञापन


फ्लाइटों का संचालन दोपहर एक बजे के बाद शुरू हुआ। धुंध अधिक होने के कारण दिल्ली से फ्लाइटें नहीं आईं। इसलिए इन्हें रद्द कर दिया गया। दिन में एक बजे के बाद विजिबिलिटी 1200 मीटर दर्ज की गई। इसके बाद फ्लाइट का संचालन शुरू हुआ। सुबह 11 बजे तक विजिबिलिटी 500 मीटर थी।
 
यह फ्लाइट हुई कैंसिल
इंडिगो की सुबह आठ बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट कैंसिल की गई। वहीं जेट एयरवेज की सुबह दस बजे दिल्ली जाने वाली, सुबह 11 बजे दिल्ली जाने वाली, दोपहर बाद दो बजकर बीस मिनट पर दिल्ली जाने वाली फ्लाइट कैंसिल रही।
विज्ञापन


इसी तरह जेट एयरवेज की सुबह 11.15 बजे जयपुर जाने वाली फ्लाइट कैंसिल रही। वहीं स्पाइस जेट की सुबह 8.40 बजे दिल्ली जाने वाली, दोपहर बाद तीन बजकर दस मिनट पर दिल्ली जाने वाली फ्लाइट और  दोपहर 12 बजे श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट कैंसिल रही। दोपहर बाद 3.20 बजे विस्तारा की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट कैंसिल की गई।

यह फ्लाइटें रहीं हैं लेट
इंडिगो की दोपहर बाद 12.15 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट दो घंटे देरी से दो बजकर पंद्रह मिनट पर गई। वहीं दोपहर बाद 3.40 बजे दुबई जाने वाली फ्लाइट एक घंटे देरी से चार बजकर चालीस मिनट देरी से, गो एयर की दोपहर बाद एक बजकर बीस मिनट पर जाने वाली फ्लाइट दो घंटे देरी से तीन बजकर बीस मिनट पर गई।

दोपहर बाद एक बजे एयर एशिया इंडिया की बंगलूरू जाने वाली फ्लाइट एक घंटे देरी से दो बजे गई। एयर इंडिया की दोपहर 12.50 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट तीन घंटे देरी से तीन बजकर पचास मिनट पर, दोपहर बाद 3.30 बजे एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट तीस मिनट देरी से चार बजे गई।

वहीं एयर इंडिया की दो बजे बैंकाक जाने वाली फ्लाइट एक घंटे 40 मिनट देरी से, एयर इंडिया की दोपहर बाद 3.15 बजे शारजाह जाने वाली फ्लाइट चालीस मिनट देरी से और दोपहर 12.25 बजे जेट एयरवेज की मुंबई जाने वाली फ्लाइट तीन घंटे पचीस मिनट देरी से तीन बजकर पचास मिनट पर गई। एयरपोर्ट मैनेजर दीपेश जोशी ने बताया कि धुंध के कारण एक बजे केबाद फ्लाइटों का संचालन शुरू हुआ है। अधिक धुंध होने के कारण दिल्ली, जयपुर से फ्लाइटें नहीं आईं। इसी कारण इसे कैंसिल कर दिया गया है।

आज दोपहर तक वोल्वो फुल
चंडीगढ़। कोहरे के कारण रेल और हवाई यात्रा प्रभावित होने का सीधा असर वोल्वो बस पर पड़ा है। दिल्ली जाने वाले यात्री वोल्वो को प्राथमिकता दे रहे हैं। इस वजह से मंगलवार शाम तक वोल्वो फुल चल रही है। कोहरे के कारण वोल्वो भी एक घंटे देरी से पहुंच रही है।

आईएसबीटी सेक्टर-17 स्थित हरियाणा रोडवेज के स्टेशन सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह ने बताया कि हिसार सिरसा, भिवानी, रोहतक के रूट पर हरियाणा रोडवेज की आर्डिनरी बसों की 106 टाइम है। इनमें से 50 गाड़ियां तो सोमवार को चंडीगढ़ पहुंच भी नहीं पाईं। उन्होंने बताया कि नववर्ष से दो दिन पहले से ही वोल्वो बसें फुल हैं।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें