फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाथरूम में नहाते-नहाते बना पिंक लिप्स'

Tue, 22 Jul 2014 02:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गीतकार कुमार सुबह-सुबह अपने बाथरूम में नहा रहे थे। एकदम उनके मुंह में पिंक लिप्स का टाइटल आया। उन्होंने बाथरूम से ही मीत ब्रदर्स (हरमीत सिंह, मनमीत सिंह) को फोन किया और यह धुन सुनाई।
विज्ञापन


मीत ब्रदर्स को धुन इतनी पसंद आई की, उन्होंने इसे गीत का रूप दे दिया। ऐसे तैयार हुआ पिंक लिप्स गाना। यूट्यूब में कुछ ही दिनों में 50 लाख से ज्यादा हिट पा चुके गाने के बारे में गीत की गायिका खुशबू ग्रेवाल ने कही।

खुशबू सोमवार दोपहर गोल्फ क्लब पहुंचीं। उन्होंने बताया यह उनका पहला गीत है। खुशबू चंडीगढ़ की ही रहने वाली हैं। खुशबू साल 2000 में चैनल वी के लिए ऑडिशन दिया और सलेक्ट हुईं। बाद में सिंगिंग प्रतियोगिता जीती, लेकिन इसके बाद वह एक्टिंग के क्षेत्र में आ गईं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया मुंबई में एक बार पार्टी में वह गा रही थी। इस दौरान वहां मीत ब्रदर्स उनसे मिले और उन्हें स्टूडियो में मिलने के लिए कहा।

वह स्टूडियो गईं तो उन्हें मीत ब्रदर्स ने आवाज पर काम करने को कहा और उन्हें उस्ताद संजय मिश्रा के पास ट्रेनिंग के लिए भेज दिया। इसके बाद एक दिन उनसे पिंक लिप्स गाना गवाया। खुशबू ने बताया बेबी डॉल से इस गाने की तुलना नहीं की जा सकती।

खुशबू ने बताया जिस समय यह गाना रिकार्ड हुआ, तब नहीं पता था कि इसे हेट स्टोरी पार्ट-2 में लिया जाएगा। उस समय यह भी पता नहीं था कि यह गाना सनी लियोनी पर फिल्माया जाएगा। जल्द ही जायद खान की आने वाली फिल्म शराफत गई तेल लेने में उनका एक गाना है।

बॉलीवुड में मल्टी टैलेंटेड लोगों का ट्रेंड
खुशबू ने कहा कि आजकल बॉलीवुड में मल्टी टैलेंटेड लोगों का ट्रेंड बढ़ गया है। पहले जहां हीरो सिर्फ एक्टिंग तक सीमित रहते थे, वह अब गायकी में भी आ रहे है। सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा इसके ताजा उदाहरण हैं।
विज्ञापन


खुशबू की आने वाली फिल्में
आ गए मुंडे यूके दे
प्यार पैसा पंगा
कैरी ऑन जट्टा पार्ट टू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें