फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: वार्ड-7 से हसीन खान ने भरा नामांकन, बुनियादी सुविधाएं बेहतर बनाने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
समाज अधिकार कल्याण पार्टी के उम्मीदवार ने कहा- जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। समाज अधिकार कल्याण पार्टी ने भी चुनावी मैदान में उतरते हुए वार्ड नंबर-7 से हसीन खान को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने शुक्रवार को सेक्टर-9 स्थित डीपीआई कार्यालय में अधिकारी नितिन सिंगला के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शम्भू बैनर्जी, स्थानीय अध्यक्ष एडवोकेट दान बहादुर और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
नामांकन के बाद हसीन खान ने कहा कि उनका मकसद केवल राजनीतिक प्रतिनिधित्व हासिल करना नहीं, बल्कि वार्ड के लोगों के अधिकारों की आवाज बनना और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना है। सड़क, सफाई, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन मिलने पर लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर उनके समाधान का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी अध्यक्ष शम्भू बैनर्जी बोले- आम लोगों के अधिकार, सम्मान और कल्याण के मुद्दों पर लड़ेंगे चुनाव
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शम्भू बैनर्जी ने कहा कि समाज अधिकार कल्याण पार्टी आम जनता के अधिकारों और सम्मान से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ रही है। पार्टी का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को मजबूती से उठाना और उन्हें उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें