हरियाणा में 30 और 31 मई को फिर से मौसम बदलेगा। इस दौरान मौसम विभाग ने अंधड़ और बूंदाबांदी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले 29 तक प्रदेश में तापमान बढ़ेगा और गर्मी सताएगी। इधर, नौतपा के दूसरे दिन बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया।
प्रदेश में सर्वाधिक तापमान हिसार में 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भिवानी को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। भिवानी का तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर लगभग 5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं।
पूरे दिन तेज धूप का सामना करना पड़ा। अंबाला का रात्रि तापमान मामूली बढ़ोतरी के साथ 22.9 डिग्री सेल्सियस और करनाल का रात्रि तापमान 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ सबसे कम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एचएयू के कृषि मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में 29 मई तक मौसम खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। दिन का तापमान बढ़ेगा और बीचबीच में धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तामपान 43 डिग्री के भी पार जा सकता है। इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा।
- स्थान अधिकतम न्यूनतम
- हिसार 41.8 22.7
- अंबाला 40.7 22.9
- नारनौल 40.5 21.8
- रोहतक 40.5 21.6
- करनाल 40.4 19.5
- गुरुग्राम 40.1 22.3
- भिवानी 39.6 24.6