पांच जनवरी से सभी मौसमी सिस्टम कमजोर पड़ने लगेंगे। उसके बाद मौसम साफ होगा और दोबारा से बर्फीली हवाओं का चलना शुरू होगा। करीब चार से पांच दिन तक खूब ठंडी हवाएं चलेंगी। दरअसल, मौसमी सिस्टम की वजह से पहाड़ों पर भी जमकर बर्फबारी होगी और इसका असर मैदानी इलाकों में भी पड़ेगा। छह जनवरी से घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के साथ चक्रवाती प्रवाह की वजह से अगले तीन दिन बारिश होने के आसार बने रहेंगे। चार जनवरी को ओले भी पड़ सकते हैं। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 17 से 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ से आठ डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।
विभिन्न जगहों का तापमान
- स्थान अधिकतम न्यूनतम
- हिसार 17.0 2.0
- भिवानी 16.6 4.7
- अंबाला 14.9 5.7
- करनाल 16.6 5.8
- सिरसा 15.5 7.7
- रोहतक 15.9 7.8
- नारनौल 20.0 8.0