फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में दिनभर छाए रहे बादल, कई स्थानों पर बूंदाबांदी, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

Mon, 04 Jan 2021 11:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
हरियाणा में कई स्थानों पर बूंदाबांदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते सोमवार को हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहे। कई जगहों पर बूंदाबांदी तो कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई। इसके चलते प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन-रात के तापमान में परिवर्तन हुआ। रोहतक का दिन का तापमान प्रदेश में सबसे कम 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले रात में भी बादल छाए रहे, जिसके चलते प्रदेश के सभी जिलों में रात्रि तापमान में 3 से 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई।

विज्ञापन


रोहतक का रात्रि तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा और 12.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रात्रि तापमान था। वहीं, भिवानी का रात्रि तापमान प्रदेश में सबसे कम 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हिसार का रात्रि तापमान 9.4 और दिन का तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

कल तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ के अनुसार प्रदेश में छह जनवरी तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बना रहेगा और रात्रि तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि सोमवार की तरह मंगलवार को भी पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव व अरब सागर से आने वाली नमी वाली हवाओं का असर देखने को मिलेगा। इससे प्रदेश में मंगलवार को गरज चमक व हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। छह जनवरी के बाद आमतौर पर मौसम खुश्क व सुबह के समय धुंध और रात्रि तापमान में गिरावट की संभावना है।

विभिन्न जगहों का तापमान 

  • स्थान    अधिकतम    न्यूनतम
  • अंबाला      24.1        11.2
  • हिसार       21.6         9.4
  • करनाल    23.5         10.5
  • नारनौल    24.0        9.4
  • रोहतक    18.5         12.6
  • सिरसा     21.1         10.9
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें