फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather News: हरियाणा में मानसून सक्रिय, अगले दो दिन पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट

Sat, 08 Jul 2023 12:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में अगले तीन दिन अच्छी बारिश के संकेत हैं। पिछले तीन दिन से अलग-अलग शहरों में बारिश हो रही है लेकिन अब मानसून के साथ दो मौसमी सिस्टम भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में अगले तीन दिन अच्छी बारिश के संकेत हैं। पिछले तीन दिन से अलग-अलग शहरों में बारिश हो रही है लेकिन अब मानसून के साथ दो मौसमी सिस्टम भी सक्रिय हैं, जो पूरे प्रदेश को कवर करेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के साथ पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का सिस्टम बना हुआ है। इन दोनों मौसमी सिस्टम से मानसून को बल मिलेगा। 

विज्ञापन


वहीं, पिछले दिनों में मानसून के कमजोर होने से पिछले एक हफ्ते में बारिश में 120 फीसदी की कमी दर्ज हुई है। यह कमी अगले दो दिनों में होने वाली बारिश में पूरी होने की उम्मीद है। हरियाणा में शुक्रवार को फतेहाबाद में 1.5 एमएम, मेवात में चार एमएम, पंचकूला में चार एमएम और यमुनानगर में दो एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। हालांकि छिटपुट बारिश के बावजूद लोगों को गर्मी व उमस से थोड़ी राहत मिली। शुक्रवार को सभी जिलों के तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किए गए। अगले तीन दिन बारिश से तापमान में और कमी आने के आसार हैं। दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

दो दिन भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक आठ और नौ जुलाई को प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। 10 जुलाई के बाद मानसून कमजोर पड़ जाएगा। इसके बाद के दिनों के लिए कोई मौसमी चेतावनी नहीं जारी की गई है।

कहां कितना रहा तापमान

  • अंबाला 32.9
  • हिसार 36.5
  • करनाल 32.0
  • नारनौल 34.2
  • रोहतक 33
  • भिवानी 34.5
  • सिरसा 35.8
  • पंचकूला 33.0  (सेल्सियस डिग्री में)
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें