फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः दो दिन बाद मिलेगी शीत लहर और कोहरे से राहत, अभी कुछ ऐसे हैं मौसम के मिजाज

Sat, 18 Jan 2020 10:26 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, रोहतक/हिसार
विज्ञापन
ठिठुरन भरा मौसम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
चोटियों पर बर्फबारी और हरियाणा में हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद शीत लहर और कोहरे का सितम जारी है और अभी जारी रहेगा। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में शुक्रवार को कोल्ड डे जैसी स्थितियां बनी रहीं। करनाल और अंबाला में सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता केवल 30 मीटर रही, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने हरियाणा में दो दिन और शीत लहर के साथ कोहरे का भी प्रकोप जारी रहने की आशंका जताई है। हिसार में सुबह इस सीजन में दूसरी बार सबसे गहरी धुंध पड़ी। इस दौरान हाईवे पर शून्य तो शहर में दृश्यता 50-60 मीटर ही रही। यह धुंध दोपहर 12 बजे तक छाई रही। उसके बाद धूप निकली तो शीत लहर से लोगों को राहत मिली।

अधिकतम तापमान सामान्य से चार तो न्यूनतम दो डिग्री कम रहा। वहीं सिरसा में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री लुढ़क कर 2.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि नारनौल में अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, शीत लहर के बाद करनाल में दिन का तापमान इस हद तक गिर गया कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर केवल 2.2 डिग्री का रहा।
विज्ञापन


करनाल का अधिकतम पारा सामान्य से 7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिनों के बाद शीत लहर से लोगों को राहत मिल सकती है, हालांकि उत्तरी हरियाणा में कोहरा 21 जनवरी तक छा सकता है। 
विज्ञापन

प्रमुख शहरों का तापमान

18 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं बादल या गरज-चमक व हवाओं के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।
- डॉ. मदन खीचड़, अध्यक्ष, कृषि मौसम विभाग, हकृवि

शहर         अधिकतम     न्यूनतम
सिरसा      15.5        2.4
अंबाला    13.0     6.9
हिसार        15.1    5.1
नारनौल     20.5     9.4
करनाल     12.2        10.0
भिवानी     15.0        6.3
रोहतक    15.0        9.0
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें