फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तमंत्री की कोठी को जलाने का मामला, दो ऑडियो आए सामने

Tue, 22 Mar 2016 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
जाट आंदोलन के दौरान आगजनी करते हुए उपद्रवी - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
रोहतक में वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने के मामले में गिरफ्तार वकील सुदीप कलकल के दो कथित ऑडियो टेप सामने आए हैं। टेप में कलकल हिंसक हो रहे आंदोलन को रुकवाने के प्रयास की बात कर रहे हैं। वहीं, वकील का दोबारा से रिमांड मांगना एसआईटी को भारी पड़ गया। कोर्ट ने एसआईटी को फटकार लगाते हुए पूछा कि चार दिनों तक क्या जांच की है। जो फिर तीन दिन के रिमांड की जरूरत पड़ रही है।
विज्ञापन


कोर्ट ने पुलिस की रिमांड बढ़ाने की अपील को गैर जरूरी बताते हुए खारिज कर सुदीप को 1 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इससे पहले, आरोपी के वकील प्रदीप मलिक ने कोर्ट में दो ऑडियो क्लिप पेश की। इन क्लिप में कथित तौर पर 19 फरवरी की शाम 5 बजकर 10 मिनट पर आरोपी सुदीप कलकल वित्तमंत्री की कोठी में आग लगने के बाद डीसी को फोन करके फायर ब्रिगेड भेजने की बात कर रहे हैं।

इस पर डीसी कहते हैं कि गोली चलवा दूं क्या। कलकल ये भी कहते हैं कि हम इस तरह का आंदोलन कभी नहीं चाहते थे। मैं कई बार समझाने का प्रयास कर चुका हूं, लेकिन यहां कोई सुनने को तैयार नहीं है। अगर एक बार फायर बिग्रेड आ जाए तो लोग घंटी की आवाज सुनकर ही भाग जाएंगे। ऑडियो में कलकल ये भी कह रहे हैं कि आगजनी कर रहे कुछ लोगों ने शराब भी पी रखी है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि क्या गोली चलवा देने की आवाज डीसी की ही है।
विज्ञापन


इस ऑडियो की जांच भी करवाई जा सकती है। वहीं, दूसरे टेप में कलकल गुप्तचर विभाग के एक अधिकारी से बातचीत में हिंसक हो रहे आंदोलन को थामने के प्रयास की बात कह रहे हैं। दरअसल आरोपी सुदीप को चार दिन पुलिस रिमांड के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपी पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट से उसका 3 दिन का रिमांड मांगा था। हालांकि कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया।  

दो ऑडियो क्लिप कोर्ट में सुनवाई गई थी। कोर्ट ने रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग को अनावश्यक कहते हुए खारिज कर दिया है। सुदीप को 1 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन

- प्रदीप मलिक, आरोपी के वकील
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें