फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और इनेलो विधायक पूरे सत्र के लिए हो गए निलंबित

Wed, 26 Feb 2014 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इनेलो के अभय चौटाला, अशोक अरोड़ा और भाजपा के अनिल विज ने कार्यवाही शुरू होते ही सीपीएस रामकिशन फौजी और तोशाम में व्यापारी की हत्या के मामले में मंत्री किरण चौधरी और सांसद श्रुति चौधरी का नाम आने का मामला उठाया। स्पीकर कुलदीप शर्मा ने उन्हें कहा कि पहले प्रश्नकाल पूरा होने दें, उसके बाद मामला उठाएं। जब प्रश्नकाल समाप्त हुआ तो अभय चौटाला ने कहा कि उन्होंने फौजी मामले में सीडी कांड पर चर्चा कराने के लिए काम रोको प्रस्ताव दिया है। स्पीकर ने कहा कि उन्हें प्रस्ताव सवा एक बजे मिला है और वे उसके बारे में बाद में बताएंगे। तब चौटाला और अरोड़ा ने कहा कि साढ़े 12 बजे प्रस्ताव दिया गया था। अन्य विधायक भी अपनी सीटों से खड़े हो गए। विज सवाल करने लगे कि एक मंत्री पर गंभीर आरोप लगे हैं और सरकार का जवाब आना चाहिए। स्पीकर ने कहा कि चौटाला का प्रस्ताव उनके विचाराधीन है। चौटाला ने भी कहा कि सीपीएस को सरकार बचा रही है।
विज्ञापन

नरेश शर्मा ने इनेलो पर तंज कसा तो हंगामा हो गया

स्पीकर ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पढ़ने के लिए इनेलो विधायक रामपाल माजरा का नाम पुकारा। माजरा खड़े भी हो गए मगर चौटाला और अरोड़ा काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा कराने पर अड़े रहे। कांग्रेस विधायक नरेश शर्मा ने जोर से बोलना शुरू कर दिया। तब इनेलो विधायक भी खड़े हो गए। नरेश शर्मा ने इनेलो पर तंज कसा तो हंगामा हो गया। स्पीकर ने 3.12 बजे सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी। कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो विज ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के बारे में जानना चाहा, जिस पर स्पीकर ने कहा कि उसे रद्द कर दिया गया है।

रोको प्रस्ताव पर चर्चा कराने से स्पीकर का इनकार

अरोड़ा ने काम रोको प्रस्ताव के बारे में पूछा तो स्पीकर ने कहा कि वे उसके बारे में फैसला देंगे। चौटाला ने स्पीकर से कहा कि उनके प्रस्ताव पर चर्चा कराई जाए, जिसे स्पीकर ने अस्वीकार कर दिया। इस पर इनेलो विधायक 3.42 पर वॉकआउट कर गए। इसके बाद स्पीकर के निर्देश पर संसदीय कार्य मंत्री रणदीप सुरजेवाला से विधानसभा कमेटियां गठित करने का अधिकार स्पीकर को देने संबंधी प्रस्ताव सदन में रखा। भाजपा के अनिल विज ने पीएसी कमेटी का अध्यक्ष विपक्ष से बनाए जाने की मांग की, जिसे अनसूना कर दिया गया। इस पर विज और कविता जैन 3.48 बजे सदन से वॉकआउट कर गए।
विज्ञापन

इस तरह चौटाला और अरोड़ा कर गए सदन से बायकाट

इस दौरान माजरा ने सदन में एक मैगजीन लहराई, जिसके काफी हंगामा हुआ और स्पीकर ने 3.52 बजे कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी। दोबारा कार्यवाही शुरू होने पर माजरा ने काम रोको प्रस्ताव के बारे में पूछा जिसपर स्पीकर ने कहा कि प्रस्ताव रद्द कर दिया गया है। कार्यवाही शुरू हुई तो अभय चौटाला और अशोक अरोड़ा कुछ देर के लिए सदन से बाहर प्रेस गैलरी में चले गए। सदन में हंगामे के बीच रणदीप सुरजेवाला ने इनेलो और अकाली दल के सभी विधायकों को इस सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सदन में बहुमत से प्रस्ताव पारित कर दिया गया। मार्शलों ने इनेलो, अकाली दल के विधायकों को बाहर कर दिया। चौटाला और अरोड़ा ने स्पीकर कुलदीप शर्मा से निलंबन वापस लेने का आग्रह किया, मगर उनका आग्रह मंजूर नहीं हुआ तो वे भी सदन से बायकाट कर गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें