फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: साइबर अपराध में इस्तेमाल नंबरों को ब्लॉक करने में हरियाणा देशभर में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक कुल 1,11,349 मोबाइल नंबर किए ब्लॉक
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध में संलिप्त मोबाइल नंबरों को ब्लॉक करने में देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। साइबर अपराध नियंत्रण को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर यह हरियाणा पुलिस की दूसरी बड़ी उपलब्धि है। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के अनुसार एक जनवरी 2024 से 31 अप्रैल, 2024 तक देश भर में साइबर अपराध में शामिल कुल 5.46 लाख मोबाइल नंबर ब्लॉक किए गए। इनमें से 1.11 लाख मोबाइल नंबर हरियाणा पुलिस ने बंद करवाए।
हरियाणा पुलिस ने एक जनवरी से 31 मई, 2024 तक अलग-अलग क्षेत्रों से 1668 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनमें से लगभग 400 साइबर अपराधी हरियाणा से हैं, जबकि लगभग 1200 साइबर अपराधियों को देशभर में साइबर अपराध के हॉटस्पॉट क्षेत्र जैसे असम, राजस्थान, झारखंड, उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में रेड करके पकड़ा गया। हरियाणा पुलिस ने देशभर में ऐसे 50 हॉट स्पॉट क्षेत्रों को सूचीबद्ध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेलीकॉम कंपनियों के साथ बनाई प्रभावी रणनीति
साइबर अपराध में शामिल इन नंबरों को बंद करवाने के लिए हरियाणा पुलिस ने प्रभावी योजना बनाई है। इन्हें ब्लॉक करने को लेकर तीन तरह के एक्शन प्लान बनाए गए। हरियाणा पुलिस ने टेलीकॉम कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर संदिग्ध मोबाइल नंबरों को बंद करवाने की कार्ययोजना तैयार की और 1,11,349 मोबाइल नंबर को ब्लॉक करवाया, जो कि देशभर में सबसे अधिक है। अकेले नूंह जिले में 18,886 मोबाइल नंबरों को ब्लॉक करवाया। इसी दिशा में हरियाणा पुलिस की ओर से एयरटेल कंपनी के साथ पार्टनरशिप करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित समाधान विकसित करने पर भी काम किया जा रहा है। दूरसंचार विभाग के सहयोग से तैयार ‘अस्त्र‘ सॉफ्टवेयर के माध्यम से भी 4,96,562 मोबाइल नंबरों को ब्लॉक करवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें