हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार दोपहर ढाई बजे 10वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया। इस बार कोई भी टॉपर घोषित नहीं किया गया है और न ही कोई विद्यार्थी फेल हुआ है। परिणाम स्कूलों द्वारा दी गई इंटरनल असेसमेंट के आधार पर दिया गया। वहीं ओपन और प्राइवेट से आवेदन करने वाले बच्चों का परिणाम होल्ड कर लिया गया है। इसके अलावा उन बच्चों का परिणाम भी रोक लिया गया है, जिनके इंटरनल असेसमेंट के नंबर बोर्ड को नहीं मिले थे। विद्यार्थी
यहां क्लिक कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 34 पहलवानों के खेलने पर संकट
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 34 पहलवानों के खेलने पर संकट है। यूथ गेम्स के लिए चयनित पहलवानों को आवेदन करना होता है। मगर अभी तक किसी भी पहलवान ने आवेदन नहीं किया है। अब भारतीय कुश्ती संघ ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी को बाहर निकालने की चेतावनी जारी कर दी है।
क्लिक कर पढ़ें विस्तृत खबर...
किसान आंदोलन पर भड़के अनिल विज
किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि किसान आंदोलन की आड़ में कोई गुप्त एजेंडा पूरा किया जा रहा है। विज ने आशंका जताई कि किसानों का मुख्य एजेंडा अब कृषि कानून न रहकर कुछ और ही है।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
कोरोनिल किट खरीदने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती
हरियाणा सरकार द्वारा पतंजलि निर्मित कोरोनिल की एक लाख किट खरीद को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। याची ने हरियाणा सरकार के इस निर्णय पर रोक लगाने की मांग की है। हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दाखिल इस याचिका पर जल्द ही सुनवाई होगी।फरीदाबाद निवासी अभिजीत ने यह याचिका दायर की है।
क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...